अमेरिका के राज्य एरिजोना के शहर सरप्राइज से बेहद ही खौफनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार को एक पिता ने अपने ही 6 माह के बच्चे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हालांकि, मासूम की जान बचने की आशंका जताई जा रही है। घटना फीनिक्स के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक घर में हुई है।इस बीच मां को भी मामूली चोटें आई है। दरअसल, पिता ने अपनी पत्नी और बच्चे को सुबह 3 बजे से बंधक बनाया हुआ था। पुलिस के साथ गतिरोध के दौरान आग लगने के बाद संदिग्ध की स्थिति अज्ञात बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि सुबह 11:30 बजे सरप्राइज शहर में स्थित घर से एक आपातकालीन कॉल आई थी, जिसमें मां ने बताया कि उसे और उसके बच्चे को आरोपी पिता ने सुबह 3 बजे से बंधक बनाकर रखा हुआ है।सार्जेंट रिक हर्नांडेज ने शुक्रवार को बताया कि महिला जैसे-तैसे घर से भाग पाई और मोबाइल फोन की मदद से पुलिस को कॉल किया। महिला ने बताया कि उसका बच्चा अभी भी पिता के साथ घर पर ही है और अंदर खतरा है। अधिकारियों ने घर के अंदर से कई गोलियों की आवाज सुनी। जब वह अंदर पहुंचे तो नजारा काफी खौफनाक बना हुआ था। शीशु को कई गोलियां लगी हुई थी, लेकिन पिता घर के अंदर नहीं दिखा। बच्चे को तुरंत अस्पताल भर्ती किया गया।सरप्राइज पुलिस ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा, 'शिशु को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों से जान को कोई खतरा नहीं है। महिला पीड़ित को मामूली चोटों के लिए घटनास्थल पर ही इलाज किया गया और उसे बच्चे के पास ले जाया गया।'