भोपाल ।   उत्तर रेलवे के हरियाणा स्थित पलवल स्टेशन पर प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण रेल यातायात प्रभावित होगा। यह कार्य पलवल और न्यू पृथला (DFCC) यार्ड के बीच रेल कनेक्टिविटी को सुधारने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से निरस्त, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन, शॉर्ट ओरिजिनेशन और अस्थायी समय परिवर्तन किया जा रहा है।

ये गाड़ियां रहेंगी निरस्त 

रानी कमलापति-निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस (12155): 5 सितंबर से 16 सितंबर 2024 तक।
निजामुद्दीन-रानी कमलापति भोपाल एक्सप्रेस (12156): 6 सितंबर से 17 सितंबर 2024 तक।
रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस (20171): 17 सितंबर 2024 को।
निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस (20172): 17 सितंबर 2024 को।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस (11057): 3 सितंबर से 15 सितंबर 2024 तक।
अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस (11058): 6 सितंबर से 18 सितंबर 2024 तक।
भुसावल-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12405): 8, 10, 15, और 17 सितंबर 2024 को।
निजामुद्दीन-भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस (12406): 6, 8, 13, और 15 सितंबर 2024 को।
डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस (12919): 4 सितंबर से 16 सितंबर 2024 तक।
श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस (12920): 6 सितंबर से 18 सितंबर 2024 तक।
सिवनी-फिरोजपुर छावनी पातालकोट एक्सप्रेस (14623): 5 सितंबर से 18 सितंबर 2024 तक।
फिरोजपुर छावनी-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस (14624): 4 सितंबर से 17 सितंबर 2024 तक।
इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस (19325): 6, 10, और 13 सितंबर 2024 को।
अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस (19326): 8, 12, और 15 सितंबर 2024 को।
नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस (22125): 7 और 14 सितंबर 2024 को।
अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस (22126): 9 और 16 सितंबर 2024 को।

इन गाड़ियों का रहेगा मार्ग परिवर्तित 

1. 12191 निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 29.08.2024 से 05.09.2024 तक परिवर्तित मार्ग वाया गाजियाबाद-मथुरा-आगरा कैंट होकर गंतव्य को जाएगी।
2.12137 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-फिरोजपुर पंजाब मेल अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 05.09.2024 से 16.09.2024 तक परिवर्तित मार्ग वाया मथुरा-अलवर-रेवारी-अस्थल बोहर होकर गंतव्य को जाएगी।
3.12138 फिरोजपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंजाब मेल अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 05.09.2024 से 16.09.2024 तक परिवर्तित मार्ग वाया अस्थल बोहर-रेवारी-अलवर-मथुरा होकर गंतव्य को जाएगी।
4.12617 एर्नाकुलम-निजामुद्दीन मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 15.09.2024 को परिवर्तित मार्ग वाया आगरा कैंट-मथुरा-गाज़ियाबाद होकर गंतव्य को जाएगी।
5.12618 निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 06.09.2024 से 17.09.2024 तक परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-मथुरा-आगरा कैंट होकर गंतव्य को जाएगी।
6. 12621 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 04.09.2024 से 15.09.2024 तक परिवर्तित मार्ग वाया आगरा कैंट-मथुरा-गाज़ियाबाद होकर गंतव्य को जाएगी।
7.12625 थिरुवनंतपुरम सेंट्रल-नई दिल्ली केरला एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 15.09.2024 को परिवर्तित मार्ग वाया आगरा कैंट-मथुरा-गाजियाबाद होकर गंतव्य को जाएगी।
8.12647 कोइम्बटूर जंक्शन-निजामुद्दीन कोंगु एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 08.09.2024 एवं 15.09.2024 को परिवर्तित मार्ग वाया आगरा कैंट-मथुरा-गाज़ियाबाद-नई दिल्ली होकर गंतव्य को जाएगी।
9.12688 चंडीगढ़-मदुरै जंक्शन एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 30.08.2024, 02.09.2024, 06.09.2024, 09.09.2024, 13.09.2024 एवं 16.09.2024 को परिवर्तित मार्ग वाया मेरठ सिटी-खुर्जा जंक्शन-मथुरा-आगरा कैंट होकर गंतव्य को जाएगी।
10.12779 वास्को डी गामा-निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 04.09.2024 से 15.09.2024 तक परिवर्तित मार्ग वाया आगरा कैंट-मथुरा-गाज़ियाबाद होकर गंतव्य को जाएगी।
11.12780 निजामुद्दीन-वास्को डी गामा गोवा एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 06.09.2024 से 17.09.2024 तक परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-मथुरा-आगरा कैंट होकर गंतव्य को जाएगी।
12.14310 योग नगरी ऋषिकेश-लक्ष्मी बाई नगर उज्जैनी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 03.09.2024, 04.09.2024, 10.09.2024, 11.09.2024 एवं 17.09.2024 को परिवर्तित मार्ग वाया मेरठ सिटी-खुर्जा जंक्शन-मथुरा-आगरा कैंट होकर गंतव्य को जाएगी।
13.14318 योग नगरी ऋषिकेश-लक्ष्मी बाई नगर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 30.08.2024, 31.08.2024, 06.09.2024, 07.09.2024, 13.09.2024 एवं 14.09.2024 को परिवर्तित मार्ग वाया मेरठ सिटी-खुर्जा जंक्शन-मथुरा-आगरा कैंट होकर गंतव्य को जाएगी।
14.16031 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा अंडमान एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 05.09.2024, 08.09.2024, 11.09.2024, 12.09.2024 एवं 15.09.2024 को परिवर्तित मार्ग वाया मथुरा-अलवर-रेवारी-अस्थल बोहर होकर गंतव्य को जाएगी।
15.16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल अंडमान एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 30.08.2024, 31.08.2024, 03.09.2024, 06.09.2024, 07.09.2024, 10.09.2024, 13.09.2024 एवं 14.09.2024 को परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-अस्थल बोहर-रेवारी-अलवर-मथुरा होकर गंतव्य को जाएगी।
16.16317 कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा हिमसागर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 06.09.2024 एवं 13.09.2024 को परिवर्तित मार्ग वाया मथुरा-अलवर-रेवारी-अस्थल बोहर होकर गंतव्य को जाएगी।
17.16318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी हिमसागर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 02.09.2024, 09.09.2024 एवं 16.09.2024 को परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-अस्थल बोहर-रेवारी-अलवर-मथुरा होकर गंतव्य को जाएगी।
18.16787 तिरुनेलवेली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 09.09.2024 को परिवर्तित मार्ग वाया मथुरा-अलवर-रेवारी-अस्थल बोहर होकर गंतव्य को जाएगी।
19.16788 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 29.08.2024, 05.09.2024 एवं 12.09.2024 को परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-अस्थल बोहर-रेवारी-अलवर-मथुरा होकर गंतव्य को जाएगी।
20.18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 05.09.2024 से 16.09.2024 तक परिवर्तित मार्ग वाया आगरा कैंट-मथुरा-खुर्जा जंक्शन-मेरठ सिटी होकर गंतव्य को जाएगी।
21.18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 05.09.2024 से 16.09.2024 तक परिवर्तित मार्ग वाया मेरठ सिटी-खुर्जा जंक्शन-मथुरा-आगरा कैंट होकर गंतव्य को जाएगी।
22.20805 विशाखापटनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 04.09.2024 से 15.09.2024 तक परिवर्तित मार्ग वाया आगरा कैंट-मथुरा-गाज़ियाबाद होकर गंतव्य को जाएगी।
23.20806 नई दिल्ली-विशाखापटनम आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 06.09.2024 से 17.09.2024 तक परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-मथुरा-आगरा कैंट होकर गंतव्य को जाएगी।

अस्थायी समय परिवर्तन:

ट्रेन नंबर 20172, निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस, अपने प्रारंभिक स्टेशन से 29 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक 14:40 बजे की बजाय 15:40 बजे और 6 सितंबर से 15 सितंबर 2024 तक 16:40 बजे रवाना होगी।