नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी पर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया है। इससे पहले त्यागी के घर अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई की गई। नोएडा अथॉरिटी की टीम ने श्रीकांत त्यागी के घर में अवैध निर्माण को तोड़ा। बुलडोजर और अथॉरिटी के लोगों ने अवैध निर्माण को गिराया।नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले के मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब भगोड़े श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर यह इनाम घोषित किया है।