दिल्ली | राजनीतिक पहुंच की वजह से अनिल असम का क्लास वन सरकारी कॉन्ट्रेक्टर भी रहा है। असम में इसने काफी संपत्ति बना ली थी। वर्ष 2015 में प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी सारी संपत्ति को जब्त कर लिया था। अब पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।मध्य जिला की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने भारत के सबसे बड़े वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान असम निवासी अनिल चौहान के रूप में हुई है।पांच पिस्टल, पांच तमंचे और चोरी की एक कार भी बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिल्ली से बारहवीं करने के बाद उसने वर्ष 90 के दशक में कारें चोरी करना शुरू कर दिए। पहली कार उसने मारुति 800 चोरी की। इसके बाद लगातार वह दिल्ली से कारें चोरी करने के बाद उनको उत्तर-पूर्वी राज्य ले जाता था। वहां उनकी पहचान मिटाने के बाद उनको बेच दिया जाता था।