लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने ऋषि सुनक को काफी पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल कर ली है। आखिरी चरण में लिज ट्रस को 81 हजार 326 वोट हासिल हुए हैं। वहीं ऋषि सुनक को 60 हजार 399 वोट ही मिले। सर्वे में भी बताया जा रहा था कि तीसरे यानी अंतिम चरण में लिज ट्रस ऋषि सुनक से काफी आगे चल रही हैं।बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में समय से पहले चुनाव करवाए गए थे। खास बात यह है कि पांच राउंड में ऋषि सुनक ने लिज ट्रस को पीछे छोड़ दिया था लेकिन फाइनल राऊंड में जीत लिज ट्रस की हुई।ऋषि सुनक बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने ने ही कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा था कि बोरिस जॉनसन  नहीं चाहते थे कि ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनें। अंतिम चरण में कंजर्वेटिव पार्टी के करीब 1 लाख 60 हजार सदस्यों को वोट देना था। इसी चरण में ऋषि सुनक को हार का सामना करना पड़ा।