दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने इस मामले में अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। अभिषेक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अभिषेक बोइनपल्ली, कथित तौर पर दक्षिणी भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए काम करता था, उसे रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पाया कि वह कुछ महत्वपूर्ण सवालों से बच रहा था जिसके बाद उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं।