पिछले कुछ दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। पूरे दिन आकाश में बादल भी छाए रहे। इससे राखी के त्योहार के दिन मौसम खुशनुमा रहा और लोगों को गर्मी से लोगों को राहत मिली।मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।करीब एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।