कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने हाल ही में लिगामेंट सर्जरी कराई है। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। धनश्री के पोस्ट पर पति युजवेंद्र चहल समेत कई सेलिब्रिटिज ने कमेंट किया है। बता दें कि सर्जरी के कुछ महीनों बाद तक धनश्री डांस ब्रेक पर रहेंगी।
राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल की कोरियोग्राफर पत्नी धनश्री वर्मा ने घुटने की सर्जरी कराई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी हॉस्पिटल बेड से सफल सर्जरी की फोटो शेयर की है। इससे पहले धनश्री ने बताया था कि डांस करने के दौरान वह गिर गई थीं जिस वजह से उनके घुटने में फ्रैक्चर हो गया था। उनका एक लिगामेंट टूटा था। इस कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। अब धनश्री ठीक हैं और इंस्टाग्राम पर हेल्थ अपडेट देकर फैंस को राहत भरी खबर दी है। धनश्री ने कहा कि वह जल्द वापसी करेंगी। उनकी पोस्ट पर पति युजवेंद्र चहल ने कमेंट किया है।
इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए धनश्री ने लिखा, 'सफल सर्जरी हुई है। जीवन का हर झटका वापसी के लिए सेटअप है। पहले की तुलना में अधिक मजबूती के साथ वापस आना है क्योंकि यही भगवान का प्लान है। प्रदर्शन में सुधार होगा। आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'