​​दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक कैफे रेस्टोरेंट में कुछ लोगों की टेबल को लेकर कैफे मैनेजर से बहस हुई। जिसके बाद इन लोगों ने हवा में फायरिंग कर दी। इस घटना में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके से गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहां एक कैफे रेस्टोरेंट में कुछ लोगों ने फायरिंग की कर दी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक चार पहिया गाड़ी और अवैध बंदूक बरामद हुई है।

टेबल को लेकर हुई कहासुनी
जहांगीरपुरी से कुछ लोग सत्य निकेतन के एक कैफे में आए थे। कैफे मैनेजर से टेबल को लेकर इन लोगों की कहासुनी हो गई। इसी दौरान उन्होंने पिस्टल निकालकर हवा में फायरिंग कर दी। पुलिस ने इस मामले में अहमद (26), औरंगजेब (26), अतुल (20), जावेद (23) और आदिल (19) को गिरफ्तार किया है। इनमें जावेद पहले से 6 मामलों में शामिल था।

आरोपियों के पास बरामद सामान
पुलिस ने आरोपी औरंगजेब के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक चार पहिया गाड़ी बरामद की गई है। आरोपी जावेद के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध बंदूक, एक 7.65 एमएम की पिस्टल और 5 जिंदा राउंड भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।