दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। एक हैवान ने तीन छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने तीनों को पहले शराब पिलाई फिर नशे की गोलियां खिलाकर दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। यह बात भी सामने आई है कि वह तीनों को बेचने के लिए चंडीगढ़ ले जा रहा था। इस सनसनीखेज मामले में दो महिलाओं की भी भूमिका सामने आई है। जिन्होंने हैवान का पूरा साथ दिया।आरोपी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बेगमपुर, रोहिणी ले जाकर 10वीं कक्षा की तीन छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया। छात्राओं को शराब पिलाकर व नशे की गोलियां खिलाकर उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद छात्राओं को शादी कराने की झांसा देकर बेचने के लिए चंडीगढ़ ले जा रहा था। किसी तरह छात्राएं आरोपियों के चुंगल से निकल कर करोलबाग पहुंचीं। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर दो महिलाएं ज्योति और रुकसाना व बंगाली लाल शर्मा और संदीप उर्फ सेंकी नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी प्रकाश उर्फ संजय उर्फ मिंटू को गिरफ्तार करने लिए दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी की जा रही है।