रायपुर । प्रदेश भर में मानसून की सक्रियता के चलते मंगलवार को झमाझम वर्षा हुई। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के विभिन्ना जिलों के साथ ही प्रदेश भर में वर्षा हुई। वर्षा का अंदाजा भी इसे देखकर ही लगाया जा सकता है कि नदी-नाले तो उफान पर आ गए, साथ ही मुख्य सड़कों पर भी जलभराव की स्थित बन गई।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में भारी वर्षा और कुछ क्षेत्रों में अति भारी वर्षा हो सकती है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से मध्य छत्तीसगढ़ बना रहेगा। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग समेत छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही बस्तर, दंतेवाड़ा समेत 12 जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। वर्षा के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई।