नोएडा के सेक्टर-93 ए स्थित सुपरटेक के दोनों टॉवर के जमींदोज होने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 28 अगस्त को 32 मंजिला ये इमारतें मलवे में बदल जाएंगी। ध्वस्तीकरण के मद्देनजर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान जारी कर दिया है। प्लान के मुताबिक पुलिस ने कई मार्गों को सुबह सात बजे से स्थिति सामान्य होने तक बंद कर दिया है और कुछ मार्गों को डायवर्ट किया है।
1. नोएडा से ग्रेटर नोएडा/यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात सिटी सेंटर, सेक्टर 71 होकर गन्तव्य की ओर जाएगा।
2. नोएडा से ग्रेटर नोएडा/यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले यातायात को फिल्म सिटी फ्लाई ओवर से एलीवेटेड रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात एलीवेटेड रोड होकर सेक्टर 60,  सेक्टर 71 होकर गन्तव्य की ओर जाएगा।
3. नोएडा से ग्रेटर नोएडा/यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले यातायात को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे व सर्विस रोड को फरीदाबाद फ्लाई ओवर से पहले सेक्टर 82 कट के सामने पूर्ण बंद किया जाएगा। यह यातायात गेझा तिराहा, फेस-2 होकर गंतव्य की ओर जाएगा।
4. ग्रेटर नोएडा से नोएडा/दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को परीचौक से सूरजपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात सूरजपुर, यामाहा, फेस-2 अथवा बिसरख, किसान चौक होकर गंतव्य की ओर जाएगा।
5. यमुना एक्सप्रेस-वे/ग्रेटर नोएडा/दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को यमुना एक्सप्रेस-वे के ऊपर जीरो प्वाइंट से परीचौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात परीचौक, सूरजपुर, यामाहा, फेस-2 अथवा बिसरख, किसान चौक होकर गंतव्य की ओर जाएगा।
6. यमुना एक्सप्रेस-वे/ग्रेटर नोएडा से नोएडा/दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे व सर्विस रोड सेकटर 132 के सामने पूर्ण बंद किया जाएगा। यह यातायात सेक्टर 132 के अंदर से होकर पुस्ता रोड से गंतव्य की ओर जाएगा।