केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान शुक्रवार को कहा है कि एक मजबूत इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फाॅर प्रास्पेरिटी का प्रस्ताव जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों के विभिन्न पहलुओं को देखते हुए फैसले लेगा। इस दौरान गोयल ने कहा कि भारत अमेरिकी कंपनियों को प्रोद्योगिकी सेवाओं का एक बड़ा प्रदाता देश है और जल्द ही संसद में मजबूत ढांचा पेश करने का प्रस्ताव किया जा रहा है।लांस एंजिल्स में पीयूष गोयल ने कहा कि भारत उच्च स्तर की डेटा गोपनियता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक और समकालीन कानूनों की अवधारणा पर काम कर रहा है। जल्द ही उन्हें लागू किया जाएगा। लांस एंजिल्स में पीयूष गोयल ने कहा कि भारत उच्च स्तर की डेटा गोपनियता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक और समकालीन कानूनों की अवधारणा पर काम कर रहा है। जल्द ही उन्हें लागू किया जाएगा।