देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए तैयार है।हालांकि, इससे ठीक पहले उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।गुलाम नबी आजाद सरीखे वरिष्ठ नेता ने चुनाव से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया।वहीं, शशि थरूर, मनीष तिवारी और कार्ति चिदंबरम ने मतदाता सूची जारी करने की मांग कर अपने तेवर दिखा दिए हैं।इतना ही नहीं, कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किसके हाथ में जाएगा, इसको लेकर भी पार्टी अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है।अब पार्टी के कई लोगों का मानना ​​है कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं।राहुल गांधी के शुक्रवार शाम को विदेश यात्रा से लौटने की संभावना है। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के द्वारा उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने और संगठन की बागडोर स्वीकार करने के लिए मनाने की एक नई कोशिश की जा सकती है।