पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। तबीयब खराब होने के बाद मंगलवार देर रात को परिजनों ने किशोरी को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल का वार्ड ब्वॉय जांच के बहाने एक कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो दिखाने के बाद छेड़छाड़ की। सुबह पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद परिवार ने पहले अस्पताल प्रशासन से शिकायत की।आरोप है कि अस्पताल ने वारदात को दबाने का प्रयास किया। पुलिस को खबर दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने किशोरी का बयान लेकर पॉक्सो, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी वार्ड ब्वॉय जोगिंदर को गिरफ्तार कर लिया है।