भोपाल ।  रेल मंत्रालय ने यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली आठ प्रमुख रेलगाड़ियों को आगामी छह माह के लिए सिंगरौली जिले के बरगवां स्टेशन पर 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह नई सुविधा 27 अगस्त 2024 से शुरू होकर 28 फरवरी 2025 तक लागू रहेगी। इस निर्णय से यात्रियों को बरगवां स्टेशन पर ट्रेन बदलने और यात्रा की सुविधा में आसानी होगी।

 यह ट्रेन बरगवां स्टेशन पर रूकेगी 

गाड़ी संख्या 19413: अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस

- ठहराव की तिथि: 29 अगस्त 2024 से 28 फरवरी 2025। समय: रात 20:18 बजे आगमन / रात 20:20 बजे प्रस्थान
गाड़ी संख्या 19414: कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस

- ठहराव की तिथि: 01 सितम्बर 2024 से 28 फरवरी 2025। समय: प्रातः 05:46 बजे आगमन / प्रातः 05:48 बजे प्रस्थान
गाड़ी संख्या 19607: कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस

- ठहराव की तिथि: 30 अगस्त 2024 से 28 फरवरी 2025। समय: प्रातः 05:46 बजे आगमन / प्रातः 05:48 बजे प्रस्थान
गाड़ी संख्या 19608: मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस

- ठहराव की तिथि: 28 अगस्त 2024 से 26 फरवरी 2025। समय: रात 20:18 बजे आगमन / रात 20:20 बजे प्रस्थान
गाड़ी संख्या 18009: संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस

- ठहराव की तिथि: 31 अगस्त 2024 से 28 फरवरी 2025। समय: प्रातः 05:46 बजे आगमन / प्रातः 05:48 बजे प्रस्थान
गाड़ी संख्या 18010: अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस

- ठहराव की तिथि: 02 सितम्बर 2024 से 01 मार्च 2025। समय: रात 20:18 बजे आगमन / रात 20:20 बजे प्रस्थान
गाड़ी संख्या 13025: हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस

- ठहराव की तिथि: 27 अगस्त 2024 से 26 फरवरी 2025। समय: प्रातः 05:46 बजे आगमन / प्रातः 05:48 बजे प्रस्थान
गाड़ी संख्या 13026: भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस

- ठहराव की तिथि: 28 अगस्त 2024 से 27 फरवरी 2025। समय: रात 20:18 बजे आगमन / रात 20:20 बजे प्रस्थान