द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके में कारोबारी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस के एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, इनमें दो हमलावर भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के कन्नौज से इन सभी को गिरफ्तार किया गया है।बता दें कि रविवार देर रात हमलावरों ने कपड़ा व्यापारी मोहित अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मोहित अपने परिवार के साथ उत्तम नगर के मानसकुंज में रहते थे। इनके परिवार में बड़े भाई रोहित अरोड़ा व अन्य सदस्य हैं। मोहित की आर्य समाज रोड, उत्तम नगर इलाके में साड़ी की दुकान है। रोहित व मोहित दोनो भाई इसी दुकान पर बैठते थे।