स्वतंत्रता दिवस से पहले ही राजधानी दिल्ली में चारों ओर तिरंगा दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार की एजेंसियों से लेकर दिल्ली सरकार भी इस अभियान को अपना बना चुकी है तो व्यापारिक संगठन, राजनीतिक पार्टियों समेत अन्य संगठन इस अभियान में बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रहे हैं।हर घर तिरंगा कार्यक्रम नहीं, बल्कि अभियान बन गया है।स्वतंत्रता दिवस से पहले ही राजधानी दिल्ली में चारों ओर तिरंगा दिखाई दे रहा है।  केंद्र सरकार की एजेंसियों से लेकर दिल्ली सरकार भी इस अभियान को अपना बना चुकी है तो व्यापारिक संगठन, राजनीतिक पार्टियों समेत अन्य संगठन इस अभियान में बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रहे हैं।भारत छोड़ो आंदोलन वाले दिन किसी ने आईटीबीपी जवानों को तिरंगा सौंपा, तो किसी ने महात्मा गांधी का संबंध चांदनी चौक के जिन इलाकों से था, वहां पहुंचकर झंडे वितरित किए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस अभियान के तहत पश्चिमी दिल्ली में एक लाख झंडे वितरित करने के कार्यक्रम की शुरुआत की। कनॉट प्लेस इलाके में भाजपा ने मानव शृंखला बनाकर लोगों को जागृत किया।