रजत पाटीदार ने 75 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इसके बाद उन्होंने 143 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपने डेब्यू मैच पर सेंचुरी जड़ दी। उन्होंने इससे पहले रणजी ट्रॉफी के फाइनल में भी शतक जड़ा था। 
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ जारी पहले चार दिवसीय ऑफिशियल टेस्ट में भी कमाल का फॉर्म जारी रखा है। रजत का यह डेब्यू मैच है और उन्होंने इसमें शानदार शतक जड़ दिया है। उनके शतक की बदौलत इंडिया ए ने तीसरे दिन शनिवार को अपनी बढ़त कायम कर ली है। न्यूजीलैंड-ए ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे। 
29 साल के रजत पाटीदार ने 75 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इसके बाद उन्होंने 143 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपने डेब्यू मैच पर सेंचुरी जड़ दी। उन्होंने इससे पहले रणजी ट्रॉफी के फाइनल में भी मुंबई के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए शतक जड़ा था। इसके अलावा IPL 2022 में गुजरात टाइटंस के खिाफ एलिमिनेटर मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी।